दून और गढ़वाल मंडल में फेरबदल: कई (IAS) /(PCS) में बदलाव किए, अब दून के डीएम चौहान
उत्तराखंड: 23 May 2026, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज उत्तराखण्ड में प्रशासनिक फेरबदल के तहत धामी सरकार ने शासन स्तर पर कई आईएएस (IAS) और पीसीएस (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। वही जिसमें देहरादून के जिलाधिकारी पद पर नई नियुक्ति हुई है। वर्तमान जिलाधिकारी को हटाकर आशीष चौहान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस दौरान उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल के आयुक्त पद पर भी परिवर्तन हुआ है। विनय शंकर पांडे को आयुक्त पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर आनंद स्वरुप को नया गढ़वाल मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल राज्य प्रशासन में किए गए हैं।
हालांकि, हाल ही में जारी तबादला सूचियों में देहरादून के जिलाधिकारी सहित बदले गए हैं ,जिसमें देहरादून के डीएम वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सबिन बंसल की जगह पर अब देहरादून के डीएम आशीष चौहान दून के डीएम रूप में नियुक्त हुए ।


