झालमुरी खिलाने वाले युवक को मिली जान से मारने की धमकी

Spread the love

उत्तराखंड: 22 May 2026,   शुक्रवार को देहरादून। नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में  चुनाव के दौरान पीएम मोदी को झालमुरी खिलाने वाले युवक को पाकिस्तान से आया फोन मिली जान से मारने की धमकी, डर के साये में  परिवार, सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार   पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारग्राम दौरे के दौरान चर्चा में आए झालमुरी विक्रेता विक्रम साओ अब डर के साये में जी रहे हैं। पीएम मोदी के साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें लगातार धमकी भरे कॉल और मैसेज मिल रहे हैं। विक्रम का दावा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कर उन्हें जान से मारने और घर को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर डराने की कोशिश भी की।

 सूत्रो के मुताबिक लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह मानसिक तनाव में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मामले की जानकारी प्रशासन को देने के बाद उनकी सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। विक्रम का कहना है कि वह परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य हैं और अब उन्हें हर समय अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.