प्रदेश में 19 मई से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित!
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: 19 May 2026, मंगलवार को देहरादून/राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी, इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान समस्त सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे।
साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।
उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरे माने जाने वाले 19 May 2026, मंगलवार को मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।