उत्तराखंड सरकार का बड़ा संदेश — श्रमिक हितों से कोई समझौता नहीं
उत्तराखंड: 15 May 2026, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित उत्तराखंड सचिवालय में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में उद्योग प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
प्रमुख सचिव ने आयुक्त उद्योग, आयुक्त श्रम एवं सभी उद्योगों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि श्रमिकों को न्यूनतम वेतन सहित सभी वैधानिक सुविधाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी उद्योग संस्थान श्रम कानूनों के प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें तथा औद्योगिक शांति बनाए रखने के लिए श्रमिकों से नियमित संवाद स्थापित कर उन्हें विश्वास में लेकर कार्य करें।