उत्तराखंड: 15 May 2026, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित हरिद्वार रोड स्थित ‘GID रेस्टोरेंट’ में ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (भारत के राजपत्र मे अधिसूचित) (आइसना), उत्तराखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण और ऊर्जावान बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारिता के गिरते स्तर को बचाने के साथ-साथ पत्रकारों की समस्याओं पर मुखर होकर लड़ने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता: श्रीमती शशि शर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड में कि गई । इस बैठक में अतिथि के रूप से आईसना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक उत्तराखंड गुरदीप सिंह टोनी रहे।

