देशभर में थम गई NEET परीक्षा:22 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़!

Spread the love

उत्तराखंड: 14 May 2026,  गुरुवार को देहरादून। जानकारी के मुताबिक   देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 आखिरकार विवादों के भंवर में फंस गई। महाराष्ट्र के नासिक से पेपर लीक और “गेस पेपर” के वायरल होने की शुरुआत हुई, जिसके बाद मामला देखते ही देखते कई राज्यों तक फैल गया। सोशल मीडिया पर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते सवाल वायरल होने लगे तो छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। बढ़ते दबाव और विपक्ष के हमलों के बीच केंद्र सरकार ने परीक्षा निरस्त करने का बड़ा फैसला लिया।

जानकारी के मुताबिक  करीब 22 लाख छात्रों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा पर उठे सवालों ने देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को कठघरे में खड़ा कर दिया है। National Testing Agency (NTA) ने परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की है, जबकि पूरे मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है।

वही जिसमें  छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा, लेकिन नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड फिर जारी किए जाएंगे। नासिक से उठी यह चिंगारी अब राष्ट्रीय बहस बन चुकी है— सवाल सिर्फ पेपर लीक का नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों और व्यवस्था की साख का भी है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है, जो पेपर लीक के आरोपों और जांच के बाद लिया गया एक बड़ा फैसला है। देशभर में छात्रों के विरोध और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद, परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी, जिसके लिए नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.