प्ले ग्रुप स्कूल परिसर के पीछे संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का खुलासा

अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 03 पीडिताओं को किया रेस्क्यू

Spread the love
उत्तराखंड: 14 May 2026,  गुरुवार को देहरादून/राजधानी में कोतवाली कैंट क्षेत्र में सूचना  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल (SSP) देहरादून को गोपनीय माध्यम से कैंट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई।

जानकारी के मुताबिक  देहरादून के कैंट क्षेत्र स्थित किशन नगर एक्सटेंशन में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर के पीछे कथित तौर पर संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। स्थानीय लोगों की शिकायत और मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो कथित दलालों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को वहां से मुक्त कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कई महीनों से देर रात संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी। शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ क्योंकि सामने के हिस्से में प्ले ग्रुप स्कूल संचालित किया जा रहा था, लेकिन गतिविधियां बढ़ने के बाद लोगों ने विरोध शुरू किया और शिकायत जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई।

संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 13/05/2026 को किशन नगर एक्सटेंशन में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो वहाँ स्थित एक स्कूल के पिछले भाग में 03 महिलाएं तथा 01 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले,  जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। छापेमारी के दौरान बरामद  संपर्कों से जुड़ी अहम जानकारी हो सकती है। डिजिटल सामग्री की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, स्कूल परिसर के पिछले हिस्से में किराये के कमरों में यह अवैध गतिविधि चलाई जा रही थी। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें, दवाइयां, कंडोम, कुछ डिजिटल स्टोरेज डिवाइस और लेन-देन से जुड़ी डायरी बरामद हुई है। डायरी में कथित तौर पर लड़कियों की रेट लिस्ट और हिसाब-किताब दर्ज मिला है।
मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे एक अभियुक्त सहित 02 अभियुक्तो 01-  आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे तथा 02- जंग बहादुर पुत्र खड़क सिंह को गिरफ्तार करते हुए 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया गया। मौके पर मिले स्विफ्ट वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया। सूत्रों के मुताबिक एक युवती के बैग से HIV उपचार से जुड़ा मेडिकल दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग और जांच एजेंसियां पूरे मामले की सत्यता की जांच में जुटी हैं।
पूछताछ में अभियुक्त आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे के पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्त आशीष द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कैण्ट पर धारा- 03/04/05/06/07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.