फिर से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का राज

Spread the love

 उत्तराखंड: 12 May 2026, मंगलवार को  असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार का गठन हो गया। हिमंत बिस्वा सरमा ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नेओग, AGP के अतुल बोरा और BPF के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सभी नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

वही जिसमें  126 सदस्यीय विधानसभा में NDA ने रिकॉर्ड 102 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी है। बीजेपी को अकेले 82 सीटें मिलीं, जबकि सहयोगी दल AGP और BPF ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.