डीएम सविन की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, DDRC बना सहारा
उत्तराखण्ड: 07 MAY 2026, बृहस्पतिवार को देहरादून। देहरादून जनपद के डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के हित में किए जा रहे प्रयास अब प्रभावी परिणाम देने लगे हैं। कर्जन रोड स्थित गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में संचालित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) दिव्यांगजनों के लिए राहत और सहारा बनकर उभरा है। यहां मिलने वाली सुविधाओं से न केवल दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है, बल्कि समाज में उन्हें समान अधिकार और सम्मान भी प्राप्त हो रहा है।
जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र में बच्चों को निशुल्क स्पीच थेरेपी, फिजियोथैरेपी तथा लर्निंग थेरेपी प्रदान की जा रही है, जिससे उनके शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।