चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, 33 सैंपल जांच में
खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, संदिग्ध फल-सब्जियों की बड़े स्तर पर जांच
उत्तराखंड: 28 April 2026, मंगलवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तराखंड द्वारा चारधाम यात्रा से पहले सख्ती: फल-सब्जियों के 33 सैंपल जांच में, मिलावट खोरों पर कड़ी कार्रवाई तय
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को लेकर सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने राज्यभर में सघन जांच अभियान शुरू किया है।
इस दौरान आयुक्त सचिन कुर्वे के मार्गदर्शन और अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में टीमें सभी जनपदों में होटल-ढाबों, फल-सब्जी मंडियों और यात्रा मार्गों पर लगातार निरीक्षण कर रही हैं।
साथ ही 28 अप्रैल को विशेष अभियान चलाकर प्रदेशभर से फल और सब्जियों के कुल 33 नमूने जांच के लिए लिए गए। हरिद्वार से सबसे अधिक 12 नमूने लिए गए, जबकि नैनीताल (5), ऊधमसिंह नगर व बागेश्वर (3-3), पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और चमोली से भी नमूने एकत्र किए गए।
विभाग ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट में मानकों से अधिक कीटनाशक या कृत्रिम पकाने वाले रसायन मिलने पर संबंधित व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई होगी—जिसमें लाइसेंस निलंबन, जुर्माना और कानूनी कदम शामिल हैं।
इस दौरान आयुक्त सचिन कुर्वे ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेहत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने आमजन से अपील की है कि वे अस्वाभाविक रूप से चमकदार या संदिग्ध खाद्य पदार्थों से बचें और शिकायत तुरंत विभाग को दें।