पत्रकारों की दिक्कतों पर (DIO)प्रियंका जोशी गंभीर, समाधान का दिया भरोसा”-AISNA

नवनियुक्त (DIO) जोशी के सामने रखी गई पत्रकारों की पीड़ा, समाधान का मिला भरोसा

Spread the love

देहरादून, 25 अप्रैल 2026रू ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (AISNA) की उत्तराखंड इकाई ने नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी (DIO) श्रीमती प्रियंका जोशी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिष्टाचार भेंट की। मुलाकता के दौरान संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने (DIO) से पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की और समाधान की अपेक्षा जताई।

आईसना प्रदेश महासचिव एवं प्रिंटी मीडिया विज्ञापन सूविद्धता समिति सदस्य सोमपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे पत्रकारो का प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओ को अवगत कराया कि जनपद में वरिष्ठ,पत्रकार वृद्धजनो,, दिव्यांगजन, अस्वास्थ और गर्भवती महिला पत्रकारों को जिला सूचना कार्यालय में समाचार पत्र जमा करने व अन्य कार्यों हेतु में कठिनाई हो रही है। जिसमें सोमपाल सिंह ने कहा कि कोई विकल्प व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया, ताकि इस तरह केे पत्रकारो को कार्य करने में कुछ राहत मिल सकें।


इसके अलावा, जिला स्तरीय समितियों में पत्रकारों की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। जिसमें प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड और देहरादून के सभी पत्रकार संगठनों का विश्वास में लेकर कार्य किया एवं जिला स्तरीय सदस्यों को शामिल किया जाए। साथ ही जिला स्तरीय समितियों में पत्रकारों की राय लेकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

इस दौरान नवनियुक्त (DIO) श्रीमति प्रियंका जोशी ने आईसना के प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया और समस्याओं को गंभीरता से सुनने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार बंधुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। यह भेंट पत्रकारों और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद की शुरुआत मानी जा रही है।
इस मौके पर आईसना के प्रतिनिधिमंडल में पत्रकार कोषाध्यक्ष-अध्यक्ष धीरज पाल सिंह, सचिव अफरोज खां, अशोक रावत, बसंत पंत, सोनू उनियाल, जितेंद्र नय्यर आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.