
उत्तराखंड: 25 April 2026, शनिवार को देहरादून/राजधानी में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की संभावित घोषणा से पूर्व जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।