उत्तराखंड: 19 April 2026, रविवार को देहरादून/राजधानी में उत्तराखंड/ देहरादून । ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन(आईसना) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय महासचिव आरती त्रिपाठी ने संगठन की ओर से उत्तराखंड इकाई के प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह को पुनः विज्ञापन सूचीबद्धता समिति के सदस्य बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
वही जिसमें सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन उत्तराखंड इकाई से प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह को पुनः ‘उत्तराखण्ड विज्ञापन सूचीबद्धता संचालन समिति’ का सदस्य बनाया गया है। इस दौरान सूचना महानिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस समिति में आईसना उत्तराखंड इकाई के प्रतिनिधि के अलावा 7 अन्य गैर सरकारी सदस्य भी शामिल किये गये हैं। साथ ही यह गैर सरकारी सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष के लिए दिया गया है । जिसमें समिति के सदस्यों का कार्य क्षेत्र अन्य संबंधी शर्तें नियमावली अधीन होगी।
उत्तराखंड सूचना विभाग की प्रिंट मीडिया सूचीबद्धता समिति में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए संगठन के सक्रिय एवं अनुभवी महासचिव श्री सोमपाल सिंह को पुनः नामित किया गया है। यह निर्णय न केवल संगठन के प्रति विश्वास को दर्शाता है, बल्कि प्रदेश भर के छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकारों के हितों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
समिति में श्री सोमपाल सिंह की पुनः भागीदारी से उम्मीद जताई जा रही है कि प्रिंट मीडिया की सूचीबद्धता प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और पत्रकार हितैषी बनेगी। साथ ही, लंबे समय से लंबित समस्याओं जैसे मान्यता, विज्ञापन वितरण, और छोटे अखबारों की उपेक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
AISNA उत्तराखंड इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह पूरे पत्रकार समाज के लिए गर्व का विषय है। संगठन लगातार पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस उपलब्धि पर संगठन के सभी सदस्यों एवं प्रदेश के पत्रकारों को हार्दिक बधाई दी गई है, साथ ही यह विश्वास जताया गया है कि आने वाले समय में पत्रकार हितों को और मजबूती मिलेगी तथा मीडिया जगत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।