उत्तराखंड: 17 April 2026, शुक्रवार को देहरादून/राजधानी में वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल (SSP) द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
01: कोतवाली पटेलनगर, देहरादून : इसी क्रम में वादी निवासी पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक तहरीर दी कि वसीम सिद्दक्की पुत्र तवरेज निवासी चन्दाताल गैस गोदाम के पास मेहुँवाला पटेलनगर देहरादून नाम के अभियुक्त द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया हैं तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-243/2026 धारा 351(2)/352/64 बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम वसीम सिद्दक्की पंजीकृत किया गया।
02: कोतवाली ऋषिकेश: वादी निवासी बनखण्डी, ऋषिकेश द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से कम्प्यूटर क्लास के लिए निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 146/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
साथ ही इस प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगरदेहरादून पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना की सहायता से दिनांक: 16-04-26 को अभियुक्त वसीम सिद्दक्की पुत्र तवरेज निवासी चन्दाताल गैस गोदाम के पास मेहुँवाला पटेलनगर देहरादून उम्र 19 वर्ष को पटेलनगर क्षेत्र से तथा रिहान पुत्र शहजाद को धनौरी पुल, कलियर रोड हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ मे अभियुक्तों द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया जाना स्वीकार किया गया।