नॉर्थ जोन क्षेत्रीय सम्मेलन में जुटेंगे देशभर के न्यायाधीश व विधिक विशेषज्ञ
उत्तराखंड: 11 April 2026, शनिवार को देहरादून। न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ, समावेशी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 11 एवं 12 अप्रैल, 2026 को देहरादून स्थित ताज होटल में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखंड, नैनीताल के सहयोग से नॉर्थ जोन क्षेत्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का केंद्रीय विषय “न्याय तक पहुँच को सुदृढ़ बनाना” निर्धारित किया गया है।