चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर DGP उत्तराखण्ड की हाई-लेवल बैठक पर चर्चा-
आकस्मिक पस्थितियों के लिए NDRF, SDRF व Fire Service रहेंगे अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: 10 April 2026, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड में आज पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।
यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए पूरे क्षेत्र को सुपर जोन, जोन और सेक्टर में बांटते हुए करीब 7000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 118 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों जैसे लैंडस्लाइड जोन और ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
गढ़वाल रेंज में एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित कर 24×7 मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्गों और धामों पर CCTV, ड्रोन और हाईटेक कम्युनिकेशन सिस्टम से निगरानी होगी। साथ ही 48 हॉल्टिंग स्थल, 57 टूरिस्ट पुलिस सहायता केंद्र और रजिस्ट्रेशन सेंटर भी बनाए गए हैं।
आपदा से निपटने के लिए SDRF, NDRF, फायर और जल पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं और साइबर ठगी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
डीजीपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस पूरी तरह तैयार है।