सार्वजनिक स्थानों/ पार्कों के पास अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ

Spread the love

उत्तराखंड: 02 April 2026, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज दून जनपद के प्रमेंद्र डोबाल(SSP)   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आमजन की सुरक्षा हेतु सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि एवं दिन में लगातार सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक : 03-04-26 को प्रातः से ही पुलिस अधीक्षक यातयात के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में गौरा पुलिस तथा यातायात पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों/ पार्कों के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रातः मॉर्निंग वॉक तथा अपने काम पर जाने वाले व्यक्तियों से पुलिस टीमों द्वारा बातचीत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध है। इस दौरान अनावश्यक एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा दिन – रात लगातार सम्पूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.