चारधाम यात्रा में सावधानियां बरत सकें और परामर्शों का पालन कर यात्रा को सुगम बनाएं-HNB दुग्गल

बेबसाइट पर भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा हेतु स्वास्थ्य परामर्श और सावधानियां प्रदर्शित

Spread the love

उत्तराखंड: 03 April 2026, शुक्रवार को देहरादून/राजधानी में   चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य संबन्धित समस्या को देखते हुए एचएनबीयू मेडिकल यूनिवर्सिटी ने अब अपनी बेबसाइट पर भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी गयी चिकित्सीय सलाह के आधार पर लाभकारी जानकारी अपलोड कर दी है। ताकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले श्रद्धालु चारधाम यात्रा के दौरान सावधानियां बरत सकें और परामर्शों का पालन कर अपनी यात्रा को सुगम बना सकें।

हाल ही में 1 अप्रैल को एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से देहरादून स्थित लोकभवन में ’स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा’ को लेकर एक सेमिनार आयोजित किया जा चुका है। यात्रा के दौरान आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और सुरक्षा उपायों के बावत विस्तृत जानकारी को अब यूनिवर्सिटी द्वारा अपनी बेबसाइट पर भी प्रदर्शित कर दिया गया है।

इससे उन्हें पहाड़ी क्षेत्रों के अनुरूप यात्रा से पूर्व सभी समस्याओं की जानकारी तो प्राप्त होगी ही, साथ ही वो मानसिक व शारीरिक तौर से यात्रा की तैयारी भी कर सकेंगे। बतादें कि आगामी 19 अप्रैल को इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है।  इन्हीं मुद्दों पर 1 अप्रैल को आयोजित सेमिनार को चिकित्सा विशेषज्ञों के अलावा राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), और राज्य के स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने भी संबोधित किया था।

इस संबन्ध में एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल विवि की कुलपति प्रो. भानु दुग्गल ने बताया कि बेबसाइट पर वह सभी मुख्य जानकारियां उपलब्ध करवा दी गई हैं, जिन्हें लोकभवन मे आयोजित सेमिनार के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बताया गया था। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानियां बरतने में मदद मिलेगी और चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से सेमिनार में राज्यपाल महोदय द्वारा दिया गया मूल मंत्र ’आस्था के साथ सावधानी’ भी चरित्रार्थ हो सकेगा।

विवि द्वारा इन सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के सुझावों और परामर्शों को अपनी बेबसाइट https://Www.hnbumu.ac.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। कुलपति प्रोफे. दुग्गल ने टीम में शामिल विवि के रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य ऑफ़िस स्टाफ़ आदि के योगदान व तैयारियों की सराहना भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.