थार से कर लो तौबा, फिर होगी पढ़ाई,दून को देहरादून ही रहने दो-टिकैत

Spread the love

उत्तराखंड: 02 April 2026, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित आशा रोड़ी में आज देहरादून मुजफ्फरनगर निवासी छात्र दिव्यांशु की हत्या मामले में फरार आरोपियों पर कारवाई को लेकर आज राजधानी में राकेश टिकैत ने आशा रोड़ी पर प्रदर्शन करते हुए सभा की।इसके बाद देहरादून के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह भी मिले किसान नेता राकेश टिकैत से सबसे अहम बात यह रही कि राकेश टिकैत ने कहा है कि परिजन बच्चों का थार अथवा काली गाड़ी न दे हम भी इस पर कंट्रोल करवाएंगे। वही किसानो एवं अभिभावको ने दिव्यांशु हत्याकांड में परिजनो को न्याय दिलाने के लिए एवं सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने छात्रों को थार ना देने की अपील।

 गौरतलब है  कि हाल ही दिनो में देहरादून स्थित प्रेमनगर क्षेत्र में छात्र दिव्यांशु की पीट-पीटकर हत्या के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने गहरा आक्रोश जताते हुए शोकसभा आयोजित की और सरकार को चेताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई ,देहरादून छात्र हत्याकांड पर उबाल, किसान यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन, राकेश टिकैत बोले- देहरादून की छवि हो रही खराब !

वही इस मौके पर देहरादून में चर्चित दिवांशु हत्याकांड को लेकर आज माहौल गरमा गया, जब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एसएसपी देहरादून अजय सिंह से मुलाकात की।

इस  बैठक के दौरान किसानों ने दिवांशु हत्याकांड की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
राकेश टिकैत ने स्पष्ट कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
वहीं एसएसपी अजय सिंह ने किसानों को भरोसा दिलाया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही ठोस कार्रवाई सामने आएगी।

इस दौरान  बैठक के बाद किसानों और प्रशासन के बीच हुई वार्ता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.