थाना रायपुर की कस्टडी डेथ या आत्महत्या? PRD रतूड़ी प्रकरण में गहराया रहस्य

संपूर्ण प्रकरण की ज्यूडिशल इंक्वारी मजिस्ट्रेट के द्वारा की जाएगी-SSP

Spread the love

उत्तराखंड: 29 MARCH 2026, आज रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित थाना रायपुर में   28/03/2026 को थाना रायपुर से संबंधित सुनील रतूड़ी की मृत्यु के प्रकरण में पुलिस द्वारा मृतक सुनील रतूड़ी का विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया गया।  वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा इस संपूर्ण प्रकरण की ज्यूडिशल इंक्वारी मजिस्ट्रेट के द्वारा की जाएगी।

साथ ही पोस्टमार्टम में डॉक्टरों द्वारा मृत्यु का कारण Hanging (फांसी लगाना) बताया गया, फिर भी पुलिस द्वारा मृत्यु के कारणों की और अधिक स्पष्टता व परिजनों की आंशका के दृष्टिगत मृतक का बिसरा संरक्षित कराया गया है, जिसे अग्रिम जाँच हेतु फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जायेगा।

सूत्रो के मुताबिक राजधानी के रायपुर थाने में पुलिस हिरासत के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी (45) की मौत ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामला अब गंभीर जांच के दायरे में है और कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है।

वही दूसरी ओर सूत्रो के मुताबिक  शनिवार को लाडपुर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशे की हालत में पेट्रोल भरवाकर पैसे नहीं दे रहा और कर्मचारियों से बदसलूकी कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर रायपुर थाने लाया।

  • जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई
  • हंगामा करने पर उसे हवालात में बंद किया गया
  • कुछ देर बाद वह बेसुध हालत में मिला
  • अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
  • मौत पर उठे सवाल

    पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला कंबल से फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं।

    • शव हवालात में फंदे से लटका मिला
    • परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
    • निष्पक्ष जांच की मांग तेज
    • घटना के बाद तत्काल सख्त कार्रवाई की गई:

      • एक उप निरीक्षक निलंबित
      • थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
      • मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.