उत्तराखंड: 28 MARCH 2026, शनिवार को देहरादून/राजधानी में कोतवाली-ऋषिकेश क्षेत्र में आज प्रमेंद्र डोबाल (SSP) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को अवैध गतिविधियों के संचालन के सम्बन्ध में मिली गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग पर दबिश दी गई तो होटल में दबिश दी गई तो होटल में 40 व्यक्ति जुआ खेलते हुए पाये गये। जिन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया।
वही मौके से 3356 कैसिनो क्वाइन, 26 ताश की गड्डी, रू0 1,37,600 रू0 नगद तथा विभिन्न ब्रान्ड की शराब की बोतले बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0: 123/2026 धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम व धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। होटल नवरंग को सील किया गया। घटना के बाद से ही होटल का मालिक फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
उक्त प्रकरण में पुलिस की गम्भीर लापरवाही परिलक्षित होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आई0डी0पी0एल0 चौकी पर नियुक्त सम्पूर्ण स्टाफ को निलम्बित किया गया।
साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।