उत्तराखंड: 27 MARCH 2026, आज शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित 26/03/2026 की रात्रि में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चौक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वही इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा दिनांक: 26-03-26 की रात्रि वृहद स्तर पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 16 वाहनो को सीज किया गया। इस दौरान वाहनों में हूटर, काले शीशे लगाने व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 14 अन्य वाहनो को सीज करते हुए 23 वाहन चालको के एम0वी0 एक्ट में चालान कर 11500/- ₹ का जुर्माना किया गया तथा 25 कोर्ट के चालान किये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा 1380 वाहनों को चौक किया गया तथा 1420 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।
रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 300 व्यक्तियों से पुलिस द्वारा मौके पर पूछताछ करते हुए 48 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, इस दौरान 25 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 12500/- रू0 का जुर्माना किया गया।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले 05 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस मंे किया गिरफ्तार।
26/03/2026 की रात्रि में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चौक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले 05 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस मंे किया गिरफ्तार।
इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं,