राज्यपाल से  समुद्री एवं सामरिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भेंट की

Spread the love

 उत्तराखंड: 22 MARCH 2026, रविवार को देहरादून/राजधानी स्थित  लोक भवन में   उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से  समुद्री एवं सामरिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान में चल रहे मध्य-पूर्व एशिया में  भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने इस संदर्भ में भारत के संतुलित, शांतिपूर्ण एवं रणनीतिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत सदैव वैश्विक शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

वही इस  बैठक में सामरिक जागरूकता, समुद्री सुरक्षा तथा राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। राज्यपाल ने उपस्थित सभी विशेषज्ञों के अनुभव एवं सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विचार-विमर्श नीति निर्माण और जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं।

इस अवसर पर रियर एडमिरल पीयूष पावसी, वाइस एडमिरल ए. जी. थपलियाल (से नि), पूर्व एडीजी, कोस्ट गार्ड श्री कृपा नौटियाल (से नि) एवं सीईओ सी एंड कोस्ट मीडिया श्री अमित कुमार  शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.