शोध छात्रा दिव्या नेगी को राष्ट्रीय सेमिनार में मिला बेस्ट पेपर अवार्ड”

Spread the love

उत्तराखंड: 19 MARCH 2026, ब्रहस्पतिवार को देहरादून/ , हरिद्वार  स्थित एस. एम. जे. एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार द्वारा एक राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। यह राष्ट्रीय जल संरक्षण विषय पर यूकोस्ट, देहरादून के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस राष्ट्रीय सेमिनार में डी. ए. वी. (पी.जी.) कॉलेज देहरादून के जंतु विज्ञान विभाग में शोध कर रही शोध छात्रा दिव्या नेगी को बेस्ट पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

दिव्या नेगी को यह अवार्ड उनके द्वारा चमोली जिले की लेडी बर्ड बीटल की जैव विविधता एवं बहुरूपता पर किये जा रहे शोध कार्य के लिये दिया गया।

दिव्या नेगी डी. ए. वी. (पी. जी.) कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० पुष्पेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में अपनी पी० एच० डी० कर रही है।

यह अवार्ड मुख्य अतिथि डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज (अध्यक्ष, भारतीय अखाड़ा परिषद), पद्मश्री श्री कल्याण सिंह रावत तथा आई.ए.ई.एस. के अध्यक्ष प्रोफेसर बी. डी. जोशी द्वारा प्रदान किया गया।

इससे पहले दिव्या नेगी, सी. एस. आर. आई. आर (यू जी सी) द्वारा आयोजित नेट (दिसम्बर 2024)परीक्षा पास कर चुकी है एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयोजित यू० के० सेट (2024) की परीक्षा भी पास कर चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.