उत्तराखंड: 19 MARCH 2026, ब्रहस्पतिवार को देहरादून / राजधानी स्थित प्रेमनगर क्षेत्र में 11 मार्च 2026 को बालासुंदरी मंदिर परिसर के पास जंगल में एक अज्ञात महिला का शव सफेद कट्टे में बरामद हुआ। जांच में पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने 2500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने और व्यापक जांच के बाद 19 मार्च को महिला की पहचान रूपा (32) के रूप में की।
जानकारी के मुताबिक 19 मार्च को जांच के दौरान महिला की पहचान रूपा (32) के रूप में हुई, जो बिहार की रहने वाली थी और देहरादून में अपने पति रंजीत शर्मा के साथ रह रही थी। पुलिस ने आरोपी रंजीत को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव को कट्टे में डालकर जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की।
मामले में उसके पति रंजीत शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में फेंकने की बात कबूल की। आरोपी मूल रूप से बिहार का निवासी है और देहरादून में मजदूरी करता था।
देहरादून जनपद के डीएम प्रमेंद्र डोबाल (SSP) के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही, घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।