उत्तराखंड: 16 MARCH 2026, सोमवार को देहरादून / राजधानी स्थित सूत्रो के मुताबिक देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के चुनाभट्टा इलाके में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने एक खंडहरनुमा जगह के पास महिला का शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।साथ ही हत्या की आशंका भी की जा रही: पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। वही, आसपास के सीसीटीवी और लोगों से पूछताछ की जा रही है।महिला के लापता होने की जांच होगी।
सूत्रो के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव के आसपास संदिग्ध परिस्थितियां मिलने से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले कुछ ही दिनो में प्रेमनगर थाना क्षेत्र बाला सुंदरी मंदिर के गंगल में महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से शहरवासियों में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूत्रो के मुताबिक फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और महिला की पहचान के साथ-साथ घटनाओं के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-
शव रिस्पना नदी के पास चुनाभट्टा क्षेत्र में एक खाली/खंडहरनुमा जगह से बरामद हुआ।
-
मृतका की उम्र करीब 26–30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
-
शरीर पर चोट और खरोंच के निशान मिले हैं, जिससे संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।
-
सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस, एसपी सिटी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
-
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की पहचान शिवानी अरोड़ा (26 वर्ष) निवासी डालनवाला के रूप में बताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।