उत्तराखंड: 14 MARCH 2026, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत 13-03-2026 को वादिनी निवासी आजाद काँलोनी पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी की अभियुक्त रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलम निवासी आईएसबीटी सी 15 आजाद काँलोनी गली नम्बर 03 पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम गजरौला थाना बस्ती जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 19 तथा 02 अन्य विधि विवादित किशोरों द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
सूत्रो के मुताबिक कोतवाली पटेल नगर देहरादून क्षेत्र के अंतर्गत 14 वर्षीय किशोरी ने तीन लड़कों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि विशेष समुदाय के तीन युवक उसे बहला फुसलाकर जंगल में ले गए और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. उसके बाद बीती सुबह एक ई-रिक्शा चालक उसे बेहोशी की हालत में घर के बाहर उतार गया. किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पटेल नगर कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया।हंगामे के बाद पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
साथ ही तहरीर के आधार पर कोतावली पटेलनगर पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0-183/2026/2026 धारा 137(2)/70(2)/123 बीएनएस व 5(छ)6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। वही इस घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलमबको पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, घटना में शामिल अभियुक्त के दो अन्य विधि विवादित किशोर साथियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
वही, परिजन ने शिकायत दर्ज कराई है कि गुरुवार शाम करीब सात बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी धुलाई को आए कपड़े देने के लिए पटेल नगर क्षेत्र में गई थी। उसी दौरान एक किशोर ने बेटी को फोन कर हरिद्वार बाईपास स्थित एक स्कूल के पास बुलाया. बेटी वहां पहुंची तो वहां दो अन्य किशोर भी थे। बेटी को होश में आने के बाद उसने पूरी आपबीती बताई, जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
उसके बाद तीनों किशोरी को बहला फुसलाकर जंगल में ले गए और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों किशोर ने शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा से बेटी को घर के बाहर छोड़ दिया. पड़ोस में रहने वाली सहेली उसको घर में लेकर आई।
इस दौरान कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। तीन में से दो आरोपी नाबालिग हैं. उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। तीसरे आरोपी को जेल भेजा गया है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त- 1-रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलम निवासी आईएसबीटी सी 15 आजाद काँलोनी गली नम्बर 03 पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम गजरौला थाना बस्ती जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष ।, 02 : घटना में शामिल 02 अन्य विधि विवादित किशोर