AISNA उत्तराखण्ड (ई) की एक ओर बड़ी उपलब्धि: आरिफ दून के स्वच्छता सर्वेक्षण का “ब्रांड एम्बेसडर” बने

Spread the love

उत्तराखंड: 09 MARCH-2026, सोमवार को  देहरादून /राजधानी स्थित नगर निगम देहरादून में आज AISNA उत्तराखण्ड इकाई के सक्रिय सदस्य आरिफ खान को नगर निगम देहरादून द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने पर संगठन में हर्ष के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (AISNA) उत्तराखण्ड इकाई के सक्रिय सदस्य आरिफ खान को नगर निगम देहरादून द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत शहर में स्वच्छता संबंधी जन-जागरूकता तथा नागरिक सहभागिता को सशक्त बनाने हेतु ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नामित किया गया है। इस नामांकन को महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल, व सहायक नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की स्वीकृति  प्रदान की गई है। साथ ही आरिफ खान को नगर निगम आयुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। वही, इस अवसर पर आईसना के प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह साथ में मौजूद थे।

इस मौके पर AISNA उत्तराखण्ड इकाई प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने कहा कि यह संगठन के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आरिफ खान लंबे समय से सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

साथ ही  संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शहर में स्वच्छता अभियान को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आम नागरिकों की सहभागिता भी बढ़ेगी।

इस अवसर पर AISNA उत्तराखण्ड के प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने आरिफ खान को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत कार्यों की पहचान है, बल्कि संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आरिफ खान अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा नागरिकों को स्वच्छ शहर के अभियान से जोड़ने का कार्य करेंगे।

इस दौरान AISNA उत्तराखण्ड  की ओर से उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गई हैं। इस मौके पर संगठन के प्रदेश सह सचिव अफरोज, कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह एवं अशोक रावत उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.