उत्तराखंड: 08 MARCH .2026, रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में सत्र से एक दिन पहले सीएम ने विधायक मंडल से की भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही वही भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।
वही जिसमें आज उत्तराखण्ड विधानसभा के आगामी सत्र से एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक मंडल से भेंट कर विभिन्न जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी विधायकों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से रखें, ताकि उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।इस अवसर पर विधायक मंडल के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।