उत्तराखंड: 01 MARCH.2026, शनिवार को देहरादून । कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा, वही जिसमें आज एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अवैध रूप से शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्व पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, साथ ही संदिग्धों/आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दि0 28-02-2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गोल चक्कर आई0डी0पी0एल0 ऋषिकेश से एक अभियुक्त विशाल पुत्र रामेश्वर को होन्डा एमेज कार वाहन सँ०- एचआर-32 एफ-8444 में 09 पेटी अग्रेंजी शराब (06 पेटी इम्पिरियल , 03 पेटी रायल स्टेग) की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0- 84/2026 धारा 60(1)/72,आब0 अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।