लेक फेस्टिवल में– होटल, होमस्टे से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स में मिलेगी विशेष छूट
टिहरी लेक फेस्टिवल, जनपद का सबसे बड़ा आउटडोर फेस्टिवल है,
आयोजन के दौरान प्रतिभागी उत्तराखंड की संस्कृति और खान पान की विशिष्ट परंपरा से भी परिचित होंगे। इसके लिए जहां मास्टर शेफ प्रतियोगिता में स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिता होगी, वही फैशन शो में भी प्रतिभागी स्थानीय पहनावे और गहनों में सजे नजर आएंगे। सबसे बड़ा आकर्षण 6 मार्च को कोटी कॉलोनी में पांडवाज बैंड और वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की जीवन गाथा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति की होगी। इसके अलावा विभिन्न तिथियों पर स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।
टिहरी लेक फेस्टिवल, जनपद का सबसे बड़ा आउटडोर फेस्टिवल है, इसके तहत हम जनपद के अलग – अलग क्षेत्रों में होने वाली ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, राफ्टिंग जैसी पर्यटन गतिविधियों को शामिल करते हुए, पर्यटकों को जनपद की पर्यटन संभावनाओं से परिचित कराने का प्रयास कर रहे हैं, इसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में ट्रैकिंग अभियान आयोजित किए जाने से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।