
उत्तराखंड: 16 FEB.2026, सोमवार को देहरादून / राजधानी स्थित सूबे के सबसे ब़ड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ,देहरादून को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एबीडीएम की मॉडल फैसिलिटी के रूप में तैयार किया जाएगा। व्यवस्थाएं सुचारू कराने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व कालेज प्रशासन की संयुक्त बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। लाभार्थियों को कतारों से मुक्ति दिलाने हेतु अस्पताल में एबीडीएम का पृथक काउंटर लगाने तथा परिसर में जागरूकता गतिविधियांे पर जोर दिया गया।