सुभाष चंद्र बोस करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किया भावपूर्ण स्मरण

Spread the love

उत्तराखंड: 22 Jan.2026,  गुरुवार को देहरादून । उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि नेताजी भारत के महान और अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व और साहस के बल पर देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।

इस दौरान सीएम धामी  ने कहा कि आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक एवं सेनानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए नेताजी द्वारा किया गया संघर्ष, त्याग और उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.