कथियान जनसेवा शिविर से मिली जनता को राहत

Spread the love

उत्तराखंड: 21 Jan.2026, बुधवार को देहरादून । प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बुधवार को चकराता ब्लॉक की सुदूरवर्ती क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज कथियान में उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विभागीय योजनाओं के माध्यम से 1086 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया।

देहरादून जनपद के उप जिलाधिकारी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया जाए। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता पर निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शिविर में ही लोगों के सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी बनाए जा रहे हैं।
शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 29 शिकायतें दर्ज कराई गईं, इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रमुख रूप से सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं राजस्व से संबंधित समस्याएँ उठाई गईं। शिकायतों में लोक निर्माण विभाग की 07, राजस्व की 05, स्वास्थ्य की 03, वन विभाग की 05, शिक्षा की 02, पीएमजीएसवाई, नागरिक आपूर्ति, परिवहन, जिला पंचायत, पेयजल, युवा कल्याण, ग्राम्य विकास की 1-1 शिकायत शामिल रही। लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया।
शिविर में खंड विकास अधिकारी राकेश विष्ट,, नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा, खंड शिक्षा अधिकारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.