ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर भड़के DM सविन, अधिकारियों को लगाई फटकार
उत्तराखण्ड: 07 Jan. 2026 बुधवार को देहरादून/राजधानी स्थित हरिद्वार रोड में स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को देहरादून जनपद के डीएम सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना से जुड़े अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा जून 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए।