
उत्तराखंड: 30 Dec.2025,मंगलवार को देहरादून । उत्तराखंड में जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण-विनायक रोड पर द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। , वही इस दुर्घटना में 7 यात्रियों के मौत की सूचना है. जबकि कई अन्य यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। अल्मोड़ा जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं लगभग 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बस में कुल 19 यात्री सवार थे. इसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।