
उत्तराखंड: 29 Dec.2025,सोमवार को देहरादून । प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत सोमवार को विकास नगर ब्लॉक मुख्यालय में देहरादून के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया और विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 1590 लोगों को लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री शयाम अग्रवाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख नारायण ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।