
उत्तराखंड: 27 Dec.2025, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत शुक्रवार को सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया और विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 709 लोगों को लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री विश्वास डाबर, ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।