सीएस संकल्प का ग्राउंड एक्शनः 35 पात्र लोगों की पेंशन मौके पर स्वीकृत
उत्तराखंड: 22 Dec.2025, सोमवार को देहरादून । मुख्यमंत्री उत्तराखंड की पहल पर संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत विकासखंड डोईवाला के राजकीय इंटर कॉलेज दुधली में सोमवार को एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल की अध्यक्षता में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मा0 विधायक बृजभूषण गौरोला, प्रमुख क्षेत्र पंचायत डोईवाला, जिला अध्यक्ष भाजपा सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।