कैबिनेट मंत्री ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी.

Spread the love

 उत्तराखंड: 14 Dec.2025, रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड सरकार के   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (दायित्वधारी) भगवत प्रसाद मकवाना, भाजपा महानगर की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह तथा भाजपा युवा मार्चो टिहरी के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष राणा ने उनके देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में भेंट की। भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

 इस दौरान  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.