उत्तराखंड: 21 Nov.2025, शुक्रवार को देहरादून । राजधानी देहरादून के मुख्य बाजारों में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाओं देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में नगर निगम देहरादून द्वारा सिटी में हाईटेक पिंक और ग्रे स्मार्ट टॉयलेट बनाए जा रहे है। नगर निगम द्वारा प्रेम नगर मार्केट में महिलाओं के लिए हाईटेक पिंक टॉयलेट और पुरुषों के लिए ग्रे स्मार्ट टॉयलेट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही इसे आम जनता को समर्पित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में राज्य के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में आधुनिक शौचालयों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। निगम द्वारा निर्मित इन हाई टेक शौचालय की साफ सफाई की मॉनिटरिंग मनसा फैसिलिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार द्वारा पर्याप्त सार्वजनिक शौचालय होने से न केवल स्वच्छता में सुधार आएगा, बल्कि आम राहगीरों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री की पहल पर राजधानी देहरादून के मुख्य बाजारों में बन रहे स्मार्ट और हाईटेक टॉयलेट स्वच्छ भारत मिशन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।