प्रेस दिवस: मीडिया ही जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है-CM

Spread the love

 उत्तराखंड: 16 Nov.2025, रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मीडिया अपने कर्तव्य और कार्यों से एक विकसित समाज का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा मीडिया ही जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है जिससे सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना  उत्तराखण्ड सरकारश्री बंशीधर तिवारी ने भी सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.