कम धनराशि व्यय करने वाले विभागों को सख्त निर्देश: प्रभारी मंत्री
जिले के व्यापक विकास पर फोकस, समय पर काम पूरा करने के निर्देश।
उत्तराखंड: 15 Nov.2025, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में मा० कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति एवं 20 सूत्री कार्यक्रम एवं खनिज फाउंडेशन न्यास शासी परिषद की बैठक हुई। जिसमें विभागों को आवंटित धनराशि के सापेक्ष योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई और विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए गए।