पुलिस को हाई अलर्ट रहने, हर संदिग्ध पर पैनी नजर रखने के निर्देश: CM

Spread the love
उत्तराखंड: 10 Nov.2025, सोमवार को देहरादून ।   दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार धमाके में 8 की मौत, 18 घायल. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए, NSG और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी. दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के मुताबिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक चलती कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. इस विस्फोट में कार में सवार एक शख्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आस-पास से गुजर रहे 8अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
इस दौरान उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया है और इसमें हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं चिंता का विषय है।
साथ ही  मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनज़र राज्य के पुलिस महानिदेशक को पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।
इस दौरान सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.