सीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में कार्यों का निरीक्षण कर 13 परिवारों को राहत राशि प्रदान की!

kumbh2
Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 23-APRIL.. 2023, खबर… राजधानी से रविवार को देहरादून स्थित सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का  मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण किया। वही इस  निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य लाने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दीपक पुंडीर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  शमशेर सिंह पुंडीर, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका,  वीर सिंह चौहान,  अनुज कौशल, ग्राम प्रधान सरखेत श्रीमती नीलम कोटवाल उपस्थित थे।

वही इस अवसर पर   मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। इन सभी परिवारों को 3-3 लाख रुपए प्रथम किस्त प्रदान की गई। इस मौके पर सीएम ने घोषणा की कि क्यारा धनोल्टी मार्ग के अवशेष 04 किमी मोटर मार्ग का निर्माण जल्द किया जाएगा। इसी के साथ ही मालदेवता के समीप लालपुला एस सिला-मोलधार- सुवाखोली मोटर मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा जाएगा।

वही इस मौके पर सीएम  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लगातार कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त में जब इस क्षेत्र में आपदा आई थी, उस समय जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य के लिए सराहनीय कार्य किया गया। हेलीकॉप्टर के पायलटों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सरकार के साथ जन सहयोग बहुत जरूरी है। आपदा के दौरान सभी को किसी न किसी रूप में आगे आना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.