
उत्तराखंड: 31 Oct.2025,शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित घंटाघर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई।