
उत्तराखंड: 03 Oct.2025,शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशों पर देहरादून जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभागों को समन्वय स्थापित करते एनीमिया मुक्त कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रहे।