
उत्तराखंड: 24 सितंबर. 2025, बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित प्रदेश में 25 सितंबर से 04 अक्टूबर,2025 तक शहीद सम्मान यात्रा-2.0 का आयोजन किया जाएगा। शहीद सम्मान यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को देहरादून अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, अपर नगर आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व परिवहन और सैनिक कल्याण विभाग को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।