शाबाश भारत के शेरों। दहाड़ कर शिकार किया है तुमने

आज शाबाश शाबाश शाबाश । मन कर रहा सिर्फ शाबाशी दूं और कुछ लिखूं ही नहीं ।

Spread the love

उत्तराखंड: 24 सितंबर. 2025, न्यूज डेस्क : Asia Cup 2025 India vs Pakistan: एशिया कप 2025 सुपर-4 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. यह भारत की पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत है।  शाबाश शाबाश शाबाश । मन कर रहा सिर्फ शाबाशी दूं और कुछ लिखूं ही नहीं । जबकि कितना कुछ है आज लिखने को । अभिषेक शर्मा के बल्ले की गर्जना लिखूं । शुभमन गिल की क्लास बैटिंग पर लिखूं । शाबाश भारत के शेरों। दहाड़ कर शिकार किया है तुमने आज । सुलगी पड़ी थी इनकी पिछले मैच के बाद से । सोच कर आए थे हाथ नहीं मिलाने का बदला लेंगे आज । लेकिन पिछले मैच में दिए ज़ख्म पर नमक छिड़ककर आज तड़पा दिया आपने इन्हें । हार का ज़ख्म ना सिर्फ पाकिस्तान की टीम को सता रहा होगा, बल्कि पाकिस्तानी हुकूमत भी बिलबिला उठी होगी आज ।

 बैटिंग लाइनअप का भरोसा बन चुके तिलक वर्मा पर लिखूं । या फिर आंखों में आंखे डालकर तुमने दुश्मन को जो ललकारा है उसपर लिखूं । मन कर रहा है बस लिखता चला जाऊं । शुरआती 10 ओवर में एक विकेट पर 91 रन थे पाकिस्तान के । एक बार को लगा कि आज पाकिस्तान 20 ओवर में 200 रन के आस पास पहुंच जायेगा । लेकिन कप्तान सूर्य कुमार यादव ने शानदार दांव चला, शिवम दुबे को गेंद पकड़ा कर। शिवम ने सैम अयूब को आउट किया और वहीं से भारतीय टीम पाकिस्तान पर चढ़ गई । अगले 5 ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके और यहीं से 200 रन से दूर हो गई पाकिस्तान ।

आखिरी के 3 ओवर में 42 रन बनाकर पाकिस्तान 171 रन पर पहुंच गई । उसे लगा भारत से लड़ने के लिए इतने रन पर्याप्त हैं । लेकिन वो ये भूल गए कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है । ऐसे में अगर वो 200 रन भी बना लेते तब भी इस ऑपरेशन में जीत हमारी ही होती ।

अब बारी थी भारतीय शेरों के बल्ले से कमाल और धमाल मचाने की । मचाया भी । शाहीन शाह अफरीदी पर टूट पड़ा पंजाब का शेर अभिषेक शर्मा । पहली ही बॉल पर 6 रन । इतना बेखौफ कोई कैसे खेल सकता है यार । कमाल कर दिया शर्मा जी के लड़के ने । पिछले मैच में अफरीदी को पहली बॉल पर आगे निकलकर चौका जड़ा फिर दूसरी बॉल पर छक्का और आज के मैच में वहीं से शुरू किया जहां पिछले मैच में छोड़ा था ।

शुभमन गिल ने एक बार फिर साबित किया कि उनकी बैटिंग में सचिन की क्लास क्यों देखते हैं लोग । संगीत सा बज रहा था जब तक शुभमन और अभिषेक खेल रहे थे । रन बन नहीं, बह रहे थे दोनों के बैट से । 9 ओवर के खेल में ही 101 रन ठोक दिए दोनों ने मिलकर । और यहीं से पाकिस्तान मैच से बाहर हो गया ।

शुभमन 28 बॉल पर 47 रन, अभिषेक 39 बॉल में 74 रन बनाकर आउट हुए तो आगे सिर्फ जीत की औपचारिकता बची थी । जिसे तिलक, संजू और हार्दिक ने मिलकर पूरी कर दी । पिछले मैच में 7 विकेट से हराया था इस बार 6 विकेट से धूल चटाई है पाकिस्तानी टीम को । शाबाश वीरों, शाबाश शेरों जारी रखो ऑपरेशन सिंदूर को और खेल के मैदान में भी मर्दन करते रहो पाकिस्तानियों का ।

वही जिसमें  कुछ महीने पहले पाकिस्तान की पहलगाम में कायराना हरकत के बाद करोड़ों भारतीय फैंस में बहुत ही ज्यादा गुस्सा है और हमेशा रहेगा, लेकिन टीम इंडिया ने खेले जा रहे एशिया कप (Asia Cup 2025) में अभी तक खेले गए दोनों में पाकिस्तान टीम का जो हाल किया है, उससे भारतीयों को चंद खुशी के पल जरूर मिले हैं. रविवार को दुबई में 6 विकेट से पटखनी देने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से जश्न की तस्वीर देखने को मिली. बहरहाल, यह कुल मिलाकर पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सातवीं जीत रही. मतलब पाकिस्तान को लगातार सातवां थप्पड़!

Leave A Reply

Your email address will not be published.