
उत्तराखंड: 24 अगस्त 2025, रविवार को देहरादून । उत्तराखंड में स्थित चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का दौरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया और प्रभावितों का हालचाल जाना। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए राहत कार्यों की समीक्षा भी की।